{"_id":"61ca0bf003e1623d7a1ecf9b","slug":"action-mahoba-news-knp672076489","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में फोर्स ठहरने के लिए चिंहित कालेजों की एसपी ने देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में फोर्स ठहरने के लिए चिंहित कालेजों की एसपी ने देखी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने चुनाव के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल के ठहरने के लिए चिन्ह्ति किए जाने वाले स्कूल व कालेजों की व्यवस्था देखी। जिसमें सभी मूलभूत सुविधाओं कमरे, लाइट, पखें, पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। कुछ खामियां मिलने पर एसपी ने दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसपी ने फोर्स के ठहरने के लिए रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई, शिशु ज्ञान मंदिर हाईस्कूल कबरई, प्राथमिक विद्यालय मकबरई आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी ने संवेदनशील गांव मकबरई में लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का भरोसा दिया।
एसपी ने सीओ सिटी रामप्रवेश राय व थानाध्यक्ष कबरई को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग आदि कर लें, यदि कहीं भी कोई समस्या आती है तो समय रहते उसका निस्तारण कर लिया जाए।