{"_id":"61c7682cc92061447201c709","slug":"action-mahoba-news-knp671703623","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व ईओ ने मारा छापा, दुकानदार भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व ईओ ने मारा छापा, दुकानदार भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। उपजिलाधिकारी श्वेता पांडेय व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निर्दोष कुमार ने शनिवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए किराना दुकानदारों के यहां छापा मारा।
छापे की कार्रवाई की भनक लगने पर दुकानदारों ने अफसरों के पहुंचने से पहले प्रतिबंधित पॉलिथीन को ठिकाने लगा दिया। कुछ दुकानदार शटर बंदकर भाग गए। इसके चलते अधिकारियों के हाथ कुछ नहीं लगा।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि बाजार में पहुंचकर सभी दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की चेकिंग की गई। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दुकान के बाहर डस्टबिन रखकर उसी में कूड़ा डालें। यदि किसी दुकान के बाहर या अंदर प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई जाती है तो चालान किया जाएगा। साथ ही कहा कि जिन दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन है, वह नष्ट कर दें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।