{"_id":"61c76779659aaa04f0273d5b","slug":"action-mahoba-news-knp6717027177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने घर-घर जाकर देखा पानी का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने घर-घर जाकर देखा पानी का कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम बांदा दिनेश कुमार सिंह ने आईजी के. सत्यनारायण के साथ शुक्रवार की शाम कबरई विकासखंड की ग्राम पंचायत मोचीपुरा के गांव भगवाखोड़ा में नमामि गंगे के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंडलायुक्त ने देर रात घर-घर जाकर पानी के कनेक्शनों को देखा। कहा कि जल्द से जल्द हर समस्या का हल निकाला जाएगा।
इस दौरान एडीएम (नमामि गंगे) जुबेर बेग ने बताया कि भगवाखोड़ा गांव की आबादी 479 है। यहां सभी 57 घरों में पेयजल कनेक्शन देकर पानी पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 395 गांवों में हर घर नल योजना से पेयजल मुहैया कराया जाना है, जिसको लेकर तेज गति से कार्य किया जा रहा है।
योजना को पूरा करने के लिए जिले में पांच पेयजल परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। भगवाखोड़ा गांव के सभी घरों में पेयजल कनेक्शन होने पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की सराहना की। साथ ही कहा कि शेष सभी गांवों में भी जल्द पेयजल कनेक्शन दिए जाएं। इस मौके पर उन्होंने परियोजना के नोडल एडीएम नमामि गंगे को निर्देश दिए कि इस कार्य का स्वयं पर्यवेक्षण कर योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि जिले के लोग लाभान्वित हो सकें।