फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Acquisition of land under guard for industry

उद्योग के लिए पहरा में हुआ जमीन का अधिग्रहण

Sun, 31 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Acquisition of land under guard for industry
उद्योग बंधु की बैठक लेते डीएम मनोज कुमार सिंह। - फोटो : MAHOBA
महोबा/कबरई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक की बैठक संपन्न हुई। इसमें उद्योगों के लिए पहरा में हुआ जमीन का अधिग्रहण इस बात की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने पहरा स्थित विद्युत सब स्टेशन से क्रशर मंडी की विद्युत सप्लाई में रेलवे लाइन से अंडर ग्राउंड लाइन ले जाने में आ रही रेलवे की अनापत्ति संबंधी समस्या को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शीघ्र से निस्तारित करवाने के निर्देश दिए। क्रशर यूनियन महामंत्री देवेंद्र मिश्र ने जनपद में ग्रिट लेने आने वाले ट्रकों के थोड़ा भी ओवरलोड या अन्य कोई कमी पाए जाने पर ट्रक को जब्त कर खनिज विभाग,परिवहन विभाग व वाणिज्य कर विभाग के माध्यम से तीन तीन विभागों द्वारा डेढ़ से दो लाख जुर्माना लगाया जाता है। जिसमें10 से 15 दिनों तक ट्रक को खड़ा रखने से ट्रांसपोर्टर बर्बाद होता जा रहा है। जिससे सम्बंधित विभाग के ही जुर्माने का प्रावधान किए जाने की मांग की। यूनियन अध्यक्ष बालकिशोर द्विवेदी ने जिले के विभिन्न स्थानों पर भंडारित ग्रिट की ई नीलामी प्रक्रिया के तहत आन लाइन मंगाए गए टेंडरों को शीघ्र खोले जाने की बात कही। यूनियन के उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने विद्युत की जर्जर लाइनों की मरम्मत की मांग रखी। उद्योग आयुक्त विमल द्विवेदी ने समस्त कार्ययोजना को प्रस्तुत किया व पूर्व की बैठक में उठाये गए मुद्दों पर हुई प्रगति तथा विभिन्न विभागों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

आयुक्त ने पहरा स्थित नए औद्योगिक स्थान बनाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहीत किए जाने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed