फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accused arrested for making a video of himself brandishing a country-made pistol go vira

Mahoba News: तमंचा लहराते वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making a video of himself brandishing a country-made pistol go vira
- पांच दिन पहले भूमाफिया को गोली मारने व स्वयं जान देने की बात कहकर वायरल किया था वीडियो
विज्ञापन

महोबा। भूमाफिया पर भूमि कब्जाने का आरोप लगा सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते वीडियो वायरल करने वाले आरोपी काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।

दो दिन पहले वायरल वीडियो में युवक मंदिर परिसर के अंदर तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो में एक युवक पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए कह रहा था कि यदि न्याय न मिला तो वह भूमाफिया को मार देगा और इसके बाद खुद गोली मार लेगा। युवक ने वीडियो में कहा था कि यदि शासन-प्रशासन उसकी जमीन खाली करा देता है तो वह स्वयं आत्मसमर्पण कर देगा। रील के अंत में उसने भरत तिवारी जिंदाबाद का नारा भी लिखा था। पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी छुट्टन वर्मा उर्फ महेन्द्र निवासी डहर्रा को मदन सागर पुल के पास से गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed