{"_id":"60a551048ebc3e374f05d5da","slug":"accident-me-ek-ki-maut-mahoba-news-knp6291938114","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार से भिड़ंत में बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार से भिड़ंत में बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर हमीरपुर चुंगी के समीप बाइक व साइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भांजे की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं साइकिल सवार को भी चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
कस्बा कबरई के आजाद नगर निवासी रमेश (18) पुत्र स्व. रामविशाल वर्मा बुधवार की सुबह बाइक से अपने मामा प्रेमचंद्र (25) निवासी बारीगढ़ जनपद छतरपुर के साथ ट्रेन का रिजर्वेशन कराने के लिए महोबा आया था। लौटते समय हमीरपुर चुंगी के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में जिससे बाइक सवार मामा-भांजे गंभीर घायल हो गए जबकि साइकिल सवार आबिद (22) निवासी कांशीराम कॉलोनी को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रमेश की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक रमेश के पिता रामविशाल की पांच वर्ष पहले जहर खाने से मौत हो गई थी। जिसके बाद रमेश पर परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ गई थी। वह कस्बे के एक मेडिकल स्टोर में काम करके परिवार का गुजारा कर रहा था। अब घर में उसका छोटा भाई भोला 13 व एक बहन है। मां जयश्री को अब बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इनसेट
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। यूपी 112 पुलिस ने सूचना मिलने के बाद छह मिनट में मौके पर पहुंचकर दो लोगों की जान बचाई। मंगलवार की रात नहदौरा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक दुर्जनलाल व परिचालक राजू पासी निवासी बाराबंकी को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिससे उनकी जान बच गई। इसी तरह ज्योराहा निवासी उपेंद्र (20) व संतोष (19) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। (संवाद)