{"_id":"616871c63a90a4186c56591b","slug":"accidant-mahoba-news-knp658326695","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगिरा गांव के पास गुरुवार की शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक बोलेरो से टकरा गई। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गुमानगंज निवासी लेखराम (40) गुरुवार की शाम बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गोविंदनगर कुलपहाड़ निवासी रामेश्वर प्रजापति के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। हाईवे पर सुगिरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से आमने-सामने भिड़ंत होने से लेखराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के दौरान पीछे आ रही बाइक भी बोलेरो से टकरा गई। दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार करहराकला निवासी विकास, तेजसिंह व अखिलेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ भेजा। वहां डॉक्टरों ने लेखराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार लोग हेलमेट लगाए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का हेलमेट बोलेरो के नीचे जाकर फंस गया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक लेखराम अपनी रिश्तेदारी में आया था। बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।