{"_id":"609d6c408ebc3e8d904ea73e","slug":"accidant-mahoba-news-knp628264439","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, 24 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, 24 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल/अजनर (महोबा)। दिल्ली से सवारियां लेकर मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर जा रही प्राइवेट बस अजनर थानाक्षेत्र के खैरारी तिगैला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मामूली चोटें आने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से भेजा गया। बस में महिलाओं बच्चों समेत 60 लोग सवार थे।
महानगरों में काम करने गए श्रमिक एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर घरों को लौटने लगे हैं। कुछ लोग ट्रकों और बसों के सहारे वापस आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर की प्राइवेट बस दिल्ली से सवारियां लेकर छतरपुर जा रही थी। कुलपहाड़ से मुढ़ारी बाईपास होकर जा रही बस दूसरे रास्ते से जाने लगी। तब यात्रियों ने सही रास्ता बताया। जिस पर चालक बस बैक करने लगा। बैक करते समय बस तीन फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। सूचना पर एसडीएम कुलपहाड़ सुथान अब्दुल्लाह, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, थानाध्यक्ष अजनर श्याम प्रताप पटेल मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया।
घायलों में जनपद छतरपुर के धमौरा गांव निवासी मुमताज (36), बिजावर निवासी पप्पू (32), छतरपुर निवासी राधे श्रीवास (40), नगाराडांग निवासी गोरेलाल (39), अनघौर निवासी रामस्वरूप (36), अरघटमऊ निवासी बालादीन (37) समेत 24 यात्री घायल हो गए। ग्राम प्रधान अकौना रामगोपाल कुशवाहा ने सभी यात्रियों को मामूली चोटें होने पर प्राइवेट चिकित्सक बुलाकर मरहमपट्टी कराई। बाद में दूसरे वाहनों से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। दुर्घटना के बाद चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रेन मशीन मंगाकर बस को सीधा कराया।
विज्ञापन
प्रतिबंध के चलते यूपी सीमा से बस लेकर जा रहा था चालक
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर मध्यप्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। यहां यूपी व एमपी की सीमा बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। यही वजह है कि दिल्ली से आ रही प्राइवेट बस यूपी सीमा से होकर छतरपुर जा रही थी। रास्ता भूलने पर बस बैक करते समय हादसा हुआ।