{"_id":"60411aeb8ebc3e769f0934ab","slug":"accidant-mahoba-news-knp6156216137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में गश्त के दौरान नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में गश्त के दौरान नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे वनकर्मी
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। विकासखंड पनवाड़ी के वन रेंज छतेसर में जंगल में गश्त करते समय कार स्टेयरिंग फेल होने से नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच वनकर्मी बाल-बाल बच गए। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वन रेंज छतेसर में वन विभाग का उड़नदस्ता गुरुवार को जंगल में गश्त कर रहा था। तभी अचानक कोहनिया नहर के पास कार की स्टेयरिंग फेल हो गई और नहर में जा गिरी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने कार में फंसे वनकर्मी पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र शुक्ला, अमर सिंह, ओमप्रकाश व वीर सिंह यादव को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी भी कर्मचारी को ज्यादा चोट नहीं आई।
उधर, पनवाड़ी बाईपास मार्ग पर कुत्ते को बचाने में बाइक फिसल गई। बाइक सवार झांसी निवासी मुन्ना घायल हो गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में गांधीनगर निवासी दिनेश, रायनपुर निवासी विजय, सोहजना निवासी नीरज, कैमाहा निवासी रामफल, गुगौरा निवासी कुसुमा व कबरई निवासी भगवती व प्रांशी अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाओं में घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।