{"_id":"62489217250ccd176e4299c9","slug":"abhiyaan-mareej-treatment-mahoba-news-knp6889771174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण जागरुकता अभियान
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ करते एमएलसी व डीएम।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व डीएम मनोज कुमार ने फीता काटकर की। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचेगी और बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक करेगी। बेहतर होगा कि घर, गांव, मोहल्लों के आसपास साफ-सफाई रखे और बीमारियों से दूर रहे।
शनिवार को जिला महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी ने कहा कि गांव, क्षेत्र व जिले को रोगमुक्त कराने के लिए सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है। डीएम ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
कहा कि जागरूकता व सभी के सहयोग से ही वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लोग घरों में साफ-सफाई रखें। एक स्थान पर पानी एकत्र न होने दें व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी आरपी निरंजन ने बताया कि जिले में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर से बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी। अभियान में कुपोषित बच्चों की भी सूची बनाई जाएगी।
इस मौके पर एडीएम आरएस वर्मा, एसीएमओ डॉ. वीके चौहान व बीएम खैर, सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, डीपीएम ममता अहिरवार आदि रहे।