{"_id":"69629bc22ac78502b80180a2","slug":"aadhaar-seva-kendras-will-be-opened-in-50-gram-panchayats-of-the-district-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121388-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिले की की 50 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिले की की 50 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र
Sun, 11 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब आधार कार्ड संबंधी कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 50 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी अच्छा काम करने वाले पंचायत सहायकों को सौंपी जाएगी। इसकी सूची शासन को भेज दी गई है।
यह पहल ग्राम पंचायत स्तर पर ही आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। प्रथम चरण में 50 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर ग्रामीणों को नया आधार बनवाने, नाम, पता, मोबाइल नंबर अपडेट कराने और आधार प्रमाणीकरण जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए ग्राम सचिवालयों में आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे।
इस नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में आधार नामांकन, अपडेट और प्रमाणीकरण से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी। इससे ग्रामीणों का सरकारी योजनाओं से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित होगा। जिला पंचायती राज अधिकारी चंद्रकिशोर वर्मा ने बताया कि यदि प्रथम चरण का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे सभी ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा। इससे गांव-गांव डिजिटल सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी और ग्रामीणों को ग्राम सचिवालय में ही आधार से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्राम पंचायतों व पंचायत सहायकों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है।