{"_id":"605e1f838ebc3ed38166cf19","slug":"aachar-sanhita-ka-palan-kare-mahoba-news-knp620114357","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं अधिकारी- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं अधिकारी- डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पंचायत चुनाव की अधिसूचना होने के बाद शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी ने आरओ, एआरओ, नोडल अधिकारी, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि चुुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाहन करें। जिससे चुुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया जा सके।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए। सभी कार्य कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कराए जाएं। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन को देखते हुए सभी बैरियरों को संचालित कर वाहनों की सघन चेकिंग कराई जाए। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लें और एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई करें।
डीएम ने निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव को लेकर किसी भी कार्मिक की कोई छुट्टी नहीं होगी। सभी कार्यालय नियमित रूप से संचालित होंगे। बैठक में एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबैर बेग, एएसपी आरके गौतम के अलावा सभी आरओ, एआरओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।