{"_id":"6a0e060f8d79a4a3e80d663c","slug":"a-young-man-distraught-over-his-inability-to-marry-hanged-himself-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125421-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शादी न होने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शादी न होने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव में एक युवक ने शादी न होने से आहत होकर बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत में लगे पेड़ में रस्सी से लटका मिला। अतरारमाफ निवासी स्व. निर्भय सिंह के तीन बेटे हैं। इसमें कृष्णपाल सिंह, बलवान सिंह और सबसे छोटा गुलाब सिंह (36) हैं। कृष्ण पाल व बलवान का विवाह हो चुका है लेकिन गुलाब का विवाह नहीं हुआ है।
बुधवार की सुबह वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया और खेत में लगे पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के बड़े भाई कृष्णपाल सिंह ने बताया कि शादी न होने से गुलाब तनावग्रस्त रहता था और रोजाना शराब पीता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष जयचंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।