फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A young man died of fever and diarrhea, 11 sick admitted

Mahoba News: बुखार व डायरिया से युवक की मोत, 11 बीमार भर्ती

Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man died of fever and diarrhea, 11 sick admitted
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियोंं के मरीज। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियोंं के मरीज। संवाद
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियोंं का कहर जारी है। शनिवार की देर रात बुखार और डायरिया से पीड़ित युवक की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई जबकि 11 लोगों की हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा उल्टी-दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजोंं की अस्पताल में संख्या अधिक है। डॉक्टर ऐसे मौसम में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल मेंं अवकाश होने के चलते ओपीडी नहीं खुली। इससे सामान्य बीमारियोंं के मरीजों ने इमरजेंसी वार्ड पहुंच उपचार कराया। बुखार, पेटदर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आना आदि के सबसे ज्यादा मरीज आए। 24 घंटे में पेटदर्द, बुखार व उल्टी-दस्त से ग्रसित पवन, विराज, दुर्जन, हरीश, आराध्या, पिंकी, जैनुल, दीप, राजेश, लक्ष्य व पार्वती को गंभीर हालत में वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के दमदमा गांव निवासी विनोद (35) दो दिन से बुखार और डायरिया से पीड़ित था। शनिवार की देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि इस मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। उबला या फिल्टर पानी ही पीएं। घर का बना ताजा व हल्का भोजन करें। बारिश में भीगने से बचें और अगर भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलें। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed