फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A woman hanged herself after a domestic dispute.

Mahoba News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगा दी जान

Tue, 12 May 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A woman hanged herself after a domestic dispute.
परिजन बोले-मानसिक रूप परेशान रहने के कारण उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के विजय सागर पक्षी विहार के पास स्थित कांशीराम कालोनी में घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
कांशीराम कालोनी निवासी राकेश सोनी ने अपनी बेटी पूजा (26) की शादी चार साल पहले कोतवाली कुलपहाड़ के मोहारी निवासी रघुवीर सिंह के साथ की थी। पति हाईवे निर्माण कंपनी में ट्रक चालक है। ज्यादातर समय वह बाहर रहता है जिसके चलते पत्नी पूजा मायके में रहती थी। रविवार की देर शाम उसने पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। बड़ी बेटी जिया ने जब दरवाजा न खुलने पर झांककर देखा तो मां का शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

पूजा की मां ने बताया कि बेटी से शाम को खाना बनाने की बात कहने पर उसने मना किया। फिर बच्चे को दूध पिलाने पर उसने मनाकर दिया। वह मानसिक रूप से परेशान लग रही थी। उधर, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना परिजन तनाव की बात कह रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed