फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A truck collided with a pole, causing a traffic jam on the one-way highway.

Mahoba News: ट्रक की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, हाईवे के वन-वे पर लगा जाम

Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A truck collided with a pole, causing a traffic jam on the one-way highway.
फोटो 26 एमएएचपी 07 परिचय-टक्कर से टूटकर गिरा पोल व टायर फटने से हाईवे के वन-वे पर बनी जाम की स् - फोटो : बहराइच के केडीसी में ​क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी।
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के रोडवेज बस के सामने झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे से टायर फटने से ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इससे डिवाइडर पर लगा नगर पंचायत का बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद हाईवे पर वन-वे सड़क में जाम लग गया। क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से नहीं हटाया जा सका। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्व में चौड़ीकरण का निर्माण कार्य किया गया था। तब नगर क्षेत्र में बस स्टैंड के पास लगभग 200 मीटर के इस सड़क के टुकड़े को विवादित अड़चनों की वजह अधूरा छोड़ दिया गया था। हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया के प्रयास से जिला प्रशासन ने विवादित जमीन को छोड़कर पुरानी सड़क की चौड़ाई के अनुसार ही सड़क के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। विभाग की कार्यदायी संस्था की लचर कार्यप्रणाली से निर्माण कार्य को रुक-रुककर धीमी गति से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य में गिट्टी व डस्ट डालकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहनों की वजह से दिनभर धूल उड़ती रहती है। सड़क पर डली खुली पड़ी गिट्टी की वजह से वाहनों के टायर भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हरियाणा का ट्रक सड़क से गुजर रहा था तभी गिट्टी घुसने से ट्रक का अगला टायर फट गया और संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराते हुए पोल से टकरा गया। इससे पोल टूटकर नीचे गिर गया। क्षतिग्रस्त हालत में खड़े ट्रक की वजह से हाईवे का एक साइड का वन-वे पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में दूसरी साइड के वन-वे से निकलने वाले वाहनों को आवागमन में परेशानी हुई। दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। कस्बेवासियों का कहना है कि जब तक ट्रक ठीक नहीं हो जाता तब तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले तीन माह में कई बार सड़क निर्माण के लिए रिमाइंडर भेजे गए लेकिन कार्यदायी संस्था काम नहीं कर रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पंचायत की ओर से सुबह व शाम के समय धूल रोकने के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। -वैभव अरजरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष, कुलपहाड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed