फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A theatre will be built in Bundelkhand for theatre artists

Mahoba News: रंगमंच के कलाकारों के लिए बुंदेलखंड में बनेगा थियेटर

Mon, 02 Jun 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A theatre will be built in Bundelkhand for theatre artists
बुंदेलखंड फिल्म फाउंडेशन की बैठक में बोलते जगदीश ​शिवहरे। स्रोत: आयोजक - फोटो : बुंदेलखंड फिल्म फाउंडेशन की बैठक में बोलते जगदीश ​शिवहरे। स्रोत: आयोजक
महोबा। रंगमंच के कलाकारों को मंच देकर उनकी प्रतिभा में निखार लाने के लिए बुंदेलखंड में थियेटर का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर बुंदेलखंड फिल्म फाउंडेशन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। ताकि, उभरते कलाकारों को संवाद और अभिनय कला में निपुण किया जा सके।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को शहर के एक पैलेस में आयोजित बुंदेलखंड फिल्म फाउंडेशन की बैठक के दौरान लिया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि अखिलेश निगम ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने संकल्प लिया कि बुंदेलखंड की लोक विधाओं के कलाकारों को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। रंजन श्रीवास्तव, विनोद पुरवार ने कहा सभी को मिलकर अभिनय क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करना चाहिए। नितेश सिंघल ने कहा कलाकारों को गांव-गांव से ढूंढ कर उनके सपनों को आगे बढ़ाने में संस्था मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड फिल्म फाउंडेशन कलाकारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाला मंच साबित होगा।
जगदीश शिवहरे ने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें तराशने की जरूरत है।
इस दौरान सौरभ शर्मा, कलाकार संदीप चंदेल, ब्रजेश तिवारी, रोशन नामदेव, रूपेंद्र कुशवाहा, राकेश, सपना, संध्या, पायल, राजकुमार साहू, अमन कुशवाहा, जोकर बॉय, लोकेंद्र बुंदेली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed