{"_id":"624f31414b1ffd2261116c01","slug":"a-report-of-culpable-homicide-has-been-filed-against-the-accused-son-mahoba-news-knp6899426172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पुत्र पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पुत्र पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर मां का गला दबाने और इलाज दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बुधवार को बसौरा गांव निवासी चंद्रशेखर ने शराब के लिए रुपये न देने पर अपनी मां रामप्यारी से मारपीट की और उसका गला दबा दिया था। हालत बिगड़ने पर मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
गुरुवार को मृतका के पति चंद्रबली ने बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटे की मारपीट से रामप्यारी की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।