फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A rally was organized to convey the message of women's empowerment.

Mahoba News: रैली निकाल महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A rally was organized to convey the message of women's empowerment.
महोबा/कुलपहाड़। शारदीय नवरात्र पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान का फेज 6 शुरू हो गया। इसके तहत सोमवार को शहर में महिला सशक्तीकरण व जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर कोतवाली से तहसील चौराहा, आल्हा चौक, रामकथा मार्ग, ऊदल चौक होते हुए सुभाष चौकी पहुंची। रैली के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व महिला सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न संदेश लिखे पम्फलेट व तख्तियों से लोगों को जागरूक किया गया। अपर एसपी वंदना सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, एडीएम इंद्र नंदन सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, सीओ सदर रविकांत गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, सीओ अनिरुद्ध कुमार, कोतवाल अवधेश कुमार मिश्रा, विकास तिवारी, प्रतीक यादव, संतोष बाल्मीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed