{"_id":"6946e4b78794c302f0036f8f","slug":"a-farmer-on-a-bicycle-who-was-going-to-buy-fertilizer-was-killed-in-a-collision-with-a-truck-mahoba-news-c-225-1-mah1002-120804-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रक की टक्कर से खाद लेने जा रहे साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रक की टक्कर से खाद लेने जा रहे साइकिल सवार किसान की मौत
Sat, 20 Dec 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 18 परिचय-किसान शिवनाथ। फाइल फोटो
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शनिवार को कस्बा पनवाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से खाद लेने जा रहे साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना के बाद करीब आधा घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
थाना पनवाड़ी के शेरगढ़ निवासी शिवनाथ (65) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की सुबह वह साइकिल से खाद लेने पनवाड़ी समिति जा रहा था। हाईवे पर एसबीआई पनवाड़ी के पास हरपालपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में लिया। दुर्घटना के चलते सड़क के दोनोंं वाहन रुक गए। इससे करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने शव को सड़क से अलग कराकर आवागमन बहाल कराया। घटना से परिजनाें में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।