{"_id":"6a63a7928f797ab55d0e36ea","slug":"a-dismantled-truck-and-three-suspicious-tractors-recovered-from-a-farmers-field-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127368-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसान के खेत में एक कटा ट्रक व तीन संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसान के खेत में एक कटा ट्रक व तीन संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद
विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 15 परिचय-डिगरिया गांव में खेत में इस तरह कटा पड़ा ट्रक। संवाद
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के डिगरिया गांव में किसान के खेत में शुकवार की शाम पुलिस ने एक कटा ट्रक और तीन संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद किए है। ग्रामीणों ने यह वाहन चोरी के होने की आशंका जताई है। पुलिस ने ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
डिगरिया गांव निवासी भगवानदास कुशवाहा के खेत में शुक्रवार को एक कटा ट्रक देखा व तीन ट्रैक्टर खड़े होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की जांच की। इसके अलावा लावारिस खड़े तीन ट्रैक्टरों को पुलिस थाने लाई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस यदि ईमानदारी से जांच करें तो ऐसे कई मामले और भी सामने आएंगे। गांव में इस प्रकार की गतिविधि लंबे समय से चल रही है। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह का कहना है कि जो भी वाहन पकड़े गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद