{"_id":"699defc5b3099103ce0a1461","slug":"a-12-km-long-traffic-jam-occurred-on-the-yamuna-bridge-after-a-dumper-broke-down-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-136630-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: यमुना पुल पर डंपर खराब होने से 12 किमी लंबा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: यमुना पुल पर डंपर खराब होने से 12 किमी लंबा लगा जाम
विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 36- यमुना पुल पर डंपर खराब होने से लगा जाम। संवाद
हमीरपुर। कानपुर–सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर एक डंपर अचानक खराब होने से 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते ही देखते वाहनों की कतार कुडौरा तक पहुंच गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे यमुना पुल पर चल रहा एक डंपर अचानक खराब होकर बीच मार्ग में खड़ा हो गया। हाईवे पर यातायात अधिक होने के कारण कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मशीन बुलाकर खराब डंपर को हटाने की कार्रवाई शुरू कराया। खबर लिखे जाने तक रात बजे वाहनों को साइड में करने का कार्य जारी था और जाम पूरी तरह नहीं खुल सका था।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे डंपर खराब होने की सूचना मिली थी। क्रेन भेजकर वाहन को हटाया जा रहा है, जल्द ही यातायात सामान्य करा दिया जाएगा।