फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के मामले में पुलिस पर मनगढ़ंत रिपोर्ट लिखने का आरोप

अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के मामले में पुलिस पर मनगढ़ंत रिपोर्ट लिखने का आरोप

Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कबरई कसबे के एक विस्फोटक डीलर के यहां 8 जून को अमोनियम नाइट्रेट बरामदगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डीलर के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों ने भी मौके पर जिलेटिन और डेटोनेटर्स न मिलने के बावजूद मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही है। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच क राने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सूर्या केमिकल्स के संचालक गणेश शंकर माथुर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि 8 जून को पुलिस ने कबरई कसबे के विवेक नगर मोहल्ले में सूर्या केमिकल्स के गोदाम में छापा मारकर 220 कुंतल अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी की थी। बरामदगी के बाद डीआईजी पीके श्रीवास्तव ने एसपी आनंदराव कुलकर्णी, एसडीएम विंध्यवासिनी राय की मौजूदगी में बरामदगी स्थल पर पत्रकारों को प्रेसवार्ता में केवल अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी की ही बात कही थी। उस समय जिलेटिन और डेटोनेटर्स की बरामदगी की कोई जानकारी पुलिस ने नहीं दी थी लेकिन जब अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बारे में विस्फोटक होने न होने का विवाद हुआ तो पुलिस ने बाद में गोदाम की सील खोलकर उसमें अन्य विस्फोटक सामग्री मिला दी। भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस की बरामदगी की जांच ईओडब्ल्यू या अन्य जांच एजेंसी से कराई जाए तो वास्तविकता सामने आ जाएगी। पुलिस द्वारा मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज करने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस मामले में पूरी पत्थर मंडी ने एकजुट होकर निष्पक्ष जांच की मांग की। उधर इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आंनद राव कुलकर्णी ने बताया कि शुक्रवार को जो माल पकड़ा गया था। उसकी विशेषज्ञों द्वारा जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि उस दिन पत्रकारों को घटना की जानकारी देने के बाद की जांच पड़ताल में जिलेटिन और डेटोनेटर्स भी पाए गए हैं इसिलए मामले में उसे भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed