फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   टूटी पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा पानी जनता परेशान

टूटी पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा पानी जनता परेशान

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पाइप लाइनाें का सुधार न होने से पेयजल आपूर्ति आए दिन ठप हो रही है। कई जगह टूटी पाइप लाइन से पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं बाशिंदे एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। चरखारी और रिवई के बीच एक सप्ताह से आए दिन पानी की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। दो दिनाें से पानी की सप्लाई नहीं हुई। जनता पेयजल समस्या के लिए परेशान है। जल संस्थान के अधिकारी गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणाें की समस्या से अनजान बने हैं।
विज्ञापन

नगर खरेला की पेयजल समस्या का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा है। दो वर्ग किलोमीटर में बसी आबादी के बीच खारे पानी से गुजारा करने वाले ग्रामीणाें को मीठा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दस वर्ष पहले 7.50 करोड़ रुपए की लागत से खरेला सामूहिक पेयजल योजना तैयार की गई। गांव में पानी की टंकियाें के साथ अधिकतर वार्डों में पाइप लाइन डाली गई। चरखारी के अस्तौन पंप हाउस में फिल्टर होकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई गई लेकिन ग्रामीणाें को नियमित पानी उपलब्ध करा पाने में यह महत्वपूर्ण योजना भी नाकाम साबित हो रही है। गर्मी के मौसम में सर्वाधिक पेयजल किल्लत होने के कारण ग्रामीणाें में काफी आक्रोश है। चरखारी और रिवई के बीच गई जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी हैं जिससे पानी बर्बाद हो रहा है लेकिन जल संस्थान टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के बजाए खामोश है। कभी कभार पानी की आपूर्ति 10-15 मिनट कर दी जाती है। अनुपम सिंह, जीतेंद्र तिवारी, करन सिंह, रामजी आदि समाजसेवियाें ने बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से खारा पानी पीने को मजबूर हैं। अधिकतर हैंडपंप भी खराब होने से काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मामले पर जल संस्थान के जेई यूनुस खान का कहना है कि बिजली की आपूर्ति कम मिलने के कारण पानी
विज्ञापन

सप्लाई बाधित हो जाती है। टूटी पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed