{"_id":"44-208295","slug":"Mahoba-208295-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवा कच्चा देख बच्चों का हलवा खाने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवा कच्चा देख बच्चों का हलवा खाने से इंकार
Mahoba
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर ( महोबा)। हॉट कुक्ड आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपे जाने के बाद भी बच्चाें को नियमित रूप से हॉट कुक्ड मुहैया नहीं हो पा रहा है। हालात यह है डेढ़ महीने में केवल 28 दिन आंगनबाड़ी केंद्राें तक हॉट कुक्ड नहीं पहुंचाया गया। इससे बच्चाें को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विकासखंड जैतपुर क्षेत्र में हॉट कुक्ड योजना का बुरा हाल है। आंगनबाड़ी केंद्राें तक हॉट कुक्ड पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने वाली एनजीओ नियमित रूप से हॉट कुक्ड नहीं पहुंचा पा रही है। एनजीओ 20 अक्तूबर से 11 नवंबर तक आंगनबाड़ी केंद्र आरी में हॉट कुक्ड पहुंचाया ही नहीं गया। यही नहीं इसके बाद 23 नवंबर से 28 नवंबर तक एक भी दिन हॉट कुक्ड नहीं पहुंचा। आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाए जा रहे हॉट कुक्ड में गड़बड़ी भी कम नहीं हैं। आंगनबाड़ी केंद्र आरी पर पहुंचाए गए रवा के हलवा खा रहे बच्चाें का कहना था हलवे में रवा कच्चा था। गुणवत्ताहीन हलवा खाने से बच्चाें ने इन्कार कर दिया। गुणवत्ताहीन हॉट कुक्ड पहुंचाए जाने से अभिभावकाें में आक्रोश है। उधर सीडीपीओ पुष्पा गुरुदेव का कहना है गुणवत्ताहीन हॉट कुक्ड के बाबत उन्हे कोई जानकारी नहीं है।