फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अनिवार्य मतदान पर जनप्रतिनिधियों के मिले जुले बोल

अनिवार्य मतदान पर जनप्रतिनिधियों के मिले जुले बोल

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। गुजरात की तर्ज पर यूपी में नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य कानून लागू करने के मामले में जनप्रतिनिधियों ने अपनी राय दी तो बहस रोचक हो गई। लोगों ने जहां इस कानून की सराहना करते हुए इसे यूपी में भी लागू करने की जरूरत पर बल दिया। वहीं जनप्रतिनिधियाें ने मिले जुले कमेंट दिए। भाजपा नेताओं ने इसकी सराहना करते हुए इसका स्वागत किया। अन्य दलों के नेताओं ने इसे भाजपा का तानाशाही फरमान बताते हुए जोर जबरदस्ती करार दिया।
विज्ञापन

चुनाव में 100 फीसदी मतदान कराने का यह सबसे अच्छा तरीका है। चुनाव में मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ ही कर्तव्य भी है। गुजरात सरकार की यह पहल काबिले तारीफ है। बल्कि मैं तो यही कहूंगा कि प्रदेश सरकार को यह कानून यूपी में लागू कर देना चाहिए। - पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सांसद, भाजपा।
विज्ञापन

अनिवार्य मतदान कानून जनता पर तानाशाह फरमान थोपने के समान है। मतदान न करने पर सजा या जुर्माने का प्रावधान कतई उचित नहीं है। गुजरात सरकार के इस तुगलकी फरमान पर जल्द से जल्द रोक लगाए जाने की जरूरत है।- कप्तान सिंह राजपूत, चरखारी विधायक, सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में मतदान करना जनता का अधिकार है। इसके लिए किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए। ऐसे कानून बनाने के बजाय जनता को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए बेहतर तरीके निकालने चाहिए।- सिद्धगोपाल साहू, पूर्व विधायक सपा।

वोट डालने में आनाकानी करना और बाद में योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ जाना उचित नहीं है। लोकतंत्र के पर्व में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। गुजरात सरकार द्वारा बनाया गया कानून सराहनीय है। प्रदेश सरकार को भी यूपी में यह कानून लागू करना चाहिए।- पुष्पा अनुरागी, नगर पालिका चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed