{"_id":"44-203277","slug":"Mahoba-203277-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारी नृत्य से बुंदेलखंडी संस्कृति जीवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारी नृत्य से बुंदेलखंडी संस्कृति जीवंत
Mahoba
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
महोबा। दीपावली के बाद भाईदूज पर शहर में जगह-जगह दीवारी नृत्य की धूम रही। कलाकारों ने कमर में घुंघरू बांध कर ढोलक की थाप पर दीवारी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति से बुंदेलखंडी लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। परंपरागत वेशभूषा में सजे बच्चों ने भी नृत्य प्रतिभा दिखाई। दीवारी नृत्य के दौरान लाठियाें की तड़तड़ाहट से कलाकारों ने लोगों में जोश भर दिया।
रविवार को शहर के मोहल्ला नैकानापुरा में भुइयांरानी मंदिर के पास दीवारी नृत्य का आयोजन किया गया। कलाकारों ने लाठियों से करतब दिखाकर लोगाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक और रंग बिरंगी वेशभूषा में सजे कलाकाराें ने दीवारी नृत्य के माध्यम से लोगों को बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराया। इस दौरान बच्चाें द्वारा प्रस्तुत दीवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। दीवारी नृत्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी।
उधर मोहल्ला भटीपुरा में भी कलाकारों ने दीवारी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित किया। दीवारी नृत्य के दौरान कलाकारों ने लाठियों से करतब दिखाए। इस दौरान दर्शकाें की भारी भीड़ जुटी । इस अवसर पर कालूराम प्रजापति, कालीचरन, नीरज, राजेश, संतोष, हरिश्चंद्र, शिव प्रसाद, सुक्खा, रूपेंद्र, ताराचंद्र, ललतेश, राहुल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।