फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तीन युवकों ने खाया जहर, दो की मौत

तीन युवकों ने खाया जहर, दो की मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों ने जहर खा लिया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नारूपुरा निवासी नरेंद्र कुमार (26) पुत्र राम स्वरूप ने शुक्रवार को घर पर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार मोहल्ला कस्बाथाई निवासी आलोक पुरवार (35) पुत्र बैजनाथ ने जहर खा लिया। उसे भी जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। उधर थाना श्रीनगर के ग्राम सिजवाहा निवासी वीरेंद्र (27) पुत्र उमादत्त ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed