{"_id":"44-202530","slug":"Mahoba-202530-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और समाज सेवा का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और समाज सेवा का दिलाया संकल्प
Mahoba
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाल शीत शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में योग प्राणायाम, राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम रही। वक्ताओं ने बाल स्वयं सेवकों को देश और समाज की सेवा के लिए हर क्षण तैयार रहने का संकल्प दिलाया।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो दिवसीय बाल शीत शिविर में दूरदराज क्षेत्रों से आए 150 बाल स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में बाल स्वयंसेवकों को शरीर सौष्ठव की दृष्टि से योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया।
समापन के अवसर पर जिला संघ चालक नवीन चंद्र शुक्ल ने कहा कि संघ की शाखा से संस्कारित स्वयंसेवक तैयार होकर राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करते हैं। जिला प्रचारक राज कुमार ने कहा कि संघ की शाखा से निकला स्वयंसेवक हर क्षेत्र में सफल होता है। जिला प्रचारक पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संघ के स्वयंसेवक हैं। उन्हाेंने कम समय में ही विश्व में अपनी पहचान कायम की है। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण सिंह, महेश श्रीवास्तव, अशोक शिवहरे आदि मौजूद रहे।