फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बिजली उपकरण फुंके, 15 गांवों में अंधेरा

बिजली उपकरण फुंके, 15 गांवों में अंधेरा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
महोबा। खन्ना सब स्टेशन की मशीनें फुंकने से पोषित 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई दिनों से बिजली न आने से ग्रामीण अंचलों में पानी को लेकर संकट खड़ा हो गया है। बिजली न आने से आटा चक्की बंद होने से ग्रामीणों को 20 किलोमीटर दूर आटा पिसाने जाना पड़ रहा है। इससे लोगों में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन

खन्ना विद्युत सब स्टेशन में आग लगने से दस दिनों से खन्ना क्षेत्र के कहरा, सिरसी कला, बरबई, मवई, पुरा, गुढ़ा, बन्नी, रतवा, सिरसी खुर्द अकबई पचपहरा, खिरुही, खमहरिया, अटघार सहित 15 गांवों अंधेरे में है, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आनेसे सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीणों को आटा पिसाने की हो रही है। गांवों में इंजन की चक्की न होने से दूसरे कस्बों में आटा पिसाने के लिए जाना पड़ रहा है। वहीं पानी की समस्या जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरसी कला के प्रधान रहीम अली ने बताया कि दस दिन पहले बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। साथ ही गर्मी में पंखे नहीं चल पा रहे हैं। इस वजह से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्की न चलने से चावल खा रहे ग्रामीण- दस दिन से बिजली न आने के कारण लोगों की गर्मी से हालत खराब हो गई है। वहीं आटा चक्की बंद होने से दिक्कत और बढ़ गई है। आटा न होने से जहां कुछ ग्रामीण दूरदराज की चक्कियों से आटा पिसा रहे हैं। वहीं तमाम ग्रामीण चावल उबाल कर खा रहे हैं। बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में सारा दिन ठप रही बिजली - बिजली सब स्टेशन महोबा में खराबी आने के कारण शनिवार को सारा दिन शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दिया। साथ ही बिजली कारोबार से जुड़े कारोबारी सारा दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। इनर्वटरों ने जवाब दे दिया। जनरेटर से फोटो कापी करने वाले दुकानदाराें ने दो गुना पैसे वसूले ।

खन्ना सब स्टेशन की मशीनें दस दिन पहले जल गई थी, जिससे बिजली की समस्या बढ़ गई है। इस बाबत लिखा पढ़ी कर दी गई है। दीपावली त्योहार से पहले नई मशीनें लगवा दी जाएंगी, जिससे त्योहार में किसी तरह की असुविधा न हो।-रामकरन यादव, अवर अभियंता बिजली विभाग




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed