{"_id":"44-194750","slug":"Mahoba-194750-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टराें और नर्सों पर सहयोग न करने का छाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टराें और नर्सों पर सहयोग न करने का छाया मुद्दा
Mahoba
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया। बैठक में 150 आशाएं उपस्थित हुईं। आशा बहुआें ने महिला चिकित्सालय की डॉक्टराें, नर्सों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। बैठक में 102 एंबुलेंस सेवा का भी मुद्दा छाया रहा।
आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि आशा बहुएं ईमानदारी और मेहनत से कार्य करें। उन्हाेंने कहा कि डिलेवरी के समय महिलाआें को आशाआें से बहुत उम्मीदें रहती हैं। आशाआें के आ जाने पर उनका आधा दर्द और घबराहट कम हो जाती है। उन्हाेंने कहा कि आशाआें की समस्याआें का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा।
स्वास्थ्य संविदा यूनियन के अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि आशाएं गांव-गांव में समय से गर्भवती और गर्भधात्री महिलाआें का टीकाकरण कराएं और डिलेवरी के समय उन्हें समय से जिला अस्पताल पहुंचाएं। जिससे महिलाआें को किसी तरह की असुविधा न हो। इस मौके पर आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोशिएशन की जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला, रीतेश पांडेय सहित जिले के सभी विकासखंड से आईं आशाएं मौजूद रहीं।