{"_id":"44-171511","slug":"Mahoba-171511-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के चलते दो घंटे आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के चलते दो घंटे आवागमन ठप
Mahoba
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मुख्य मार्ग पर मनिहार मस्जिद के समीप दो-दो फुट पानी भरने से दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। बाद में पालिका प्रशासन ने मशीन लगाकर मार्ग का पानी खाली कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल की।
मुख्य बाजार मार्ग पर वरिष्ठ अधिवक्ता बती बाबू के मकान से लेकर मनिहार मस्जिद तक सड़क पर दो-दो फुट पानी भरने से शुक्रवार को दो घंटे तक बाजार में आवाजाही को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मजबूरन रास्ता बदलकर बाजार पहुंचे। स्कूली बच्चाें को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पानी भरा होने के कारण ग्राहक भी दो घंटे तक आसपास की दुकानाें में नहीं पहुंचे। जिससे कारोबार प्रभावित रहा। इसकी सूचना पालिका प्रशासन को दी। नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर आनन फानन में मशीनें भेजी गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क का पानी खाली कराकर मार्ग में यातायात व्यवस्था बहाल की गई।