फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   स्कूल में बिजली का तार गिरने से मची भगदड़

स्कूल में बिजली का तार गिरने से मची भगदड़

Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कन्या प्राथमिक विद्यालय बजरिया परिसर से निकली बिजली लाइन का तार गुरुवार को टूटकर गिर जाने से भगदड़ मच गई। आनन-फानन में प्रधानाध्यापिका ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद कराई। तार टूटने से छात्र-छात्राएं बुरी तरह सहम गए।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे छात्र-छात्राएं प्रार्थना कर रहे थे। उसी समय अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। चिंगारी के साथ तार टूटकर गिरते ही छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगीं। तभी इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद करा दी और छात्र-छात्राआें को कमरे के अंदर बैठा दिया।
विज्ञापन

स्कूल के ऊपर से निकली लाइन से कभी भी खतरा हो सकता है। इससे अभिभावक और बच्चे खासा सहमे हुए हैं। अभिभावक सतीश अग्रवाल, मोहम्मद रहमान का कहना है कि बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूल मैदान से बिजली के तार निकले हुए हैं। उधर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि पूर्व में बिजली विभाग के अधिकारियाें को लाइन हटाने के लिए पत्र लिखा गया। लेकिन आज तक कोई अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed