फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ब्लाक कार्यकारिणी को शपथ

ब्लाक कार्यकारिणी को शपथ

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवगनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक कार्यकारिणी के 22 पदाधिकारियाें को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवगनुपरा में में ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियाें को शपथ दिलाई। सबसे पहले ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज नायक, मंत्री छत्रपाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अनुरागी, लेखाकार अनिल नायक, ऑडिटर श्रीमित्र त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशांत सक्सेना को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष चिंतामणि, संदीप कुमार, रिचा यादव, जागेश्वर, प्रियंका, प्रचार मंत्री ब्रजेंद्र कुमार, ऊषा राजपूत, महेश राजपूत, बैजनाथ, रमेश सोनी, संगठन मंत्री नारायण साहू, अमरेश चतुर्वेदी, रश्मि भारती, अरविंद कुमार और राजेश शर्मा को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और हमीरपुर-महोबा डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा उत्पीड़न से सरकारी टीचर मन लगाकर नहीं पढ़ा पाते हैं। टीचराें से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य भी लिए जाते हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। इस मौके पर कृष्णकांत पाठक, चरखारी के कृष्णकांत खरे, जैतपुर अध्यक्ष अजय द्विवेदी, कबरई ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, पनवाड़ी के पूर्व अध्यक्ष मैथिलीशरण मित्र, विक्रम परिहार, ग्राम प्रधान नटर्रा रामेश्वर राजपूत, ग्राम प्रधान फदना विंद्रावन राजपूत, ग्राम प्रधान नैपुरा मूंगालाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed