फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तूफान का कहर, महिला की मौत, युवक घायल

तूफान का कहर, महिला की मौत, युवक घायल

Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अजनर/बेलाताल। विकासखंड जैतपुर के कई गांवाें में तेज बारिश के साथ तूफान ने कहर बरपाया। कुछ देर ओले भी गिरे। तूफानी हवा से सड़क किनारे लगे 20 से ज्यादा पेड़ धराशाई हो गए। इससे बेलाताल- कुलपहाड़ और बेलाताल- नौगांव मार्गों पर दो घंटे आवागमन ठप हो गया। वहीं महिला की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई और युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम तेज बारिश के साथ आए तूफान से अफरातफरी मच गई। लोग तूफान के दौरान बचने के लिए
इधर उधर भागने लगे। पानी से बचने के लिए ग्राम इंद्रहटा निवासी मोहनलाल की पत्नी भुमानी अहिरवार (40) पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। उसी समय तूफान से पेड़ गिर जाने से भुमानी अहिरवार पेड़ के नीचे दब गई। बारिश और तूफान के दौरान किसी ने महिला की तरफ ध्यान नही दिया। सभी लोग इधर उधर दुबके रहे। तूफान थमने के बाद लोग पेड़ के नीचे दबी महिला को बेहोशी की हालत में नौगांव अस्पताल ले गए जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर तूफान के दौरान पेड़ाें के सड़काें पर गिर जाने से दो घंटे तक बेलाताल-कुलपहाड़ और बेलाताल-नौगांव रोड बाधित रहा। इससे तमाम वाहन फंस गए। इसकी सूचना मोबाइल पर वन विभाग के अधिकारियाें को दी गई। वन विभाग के कर्मचारियाें के सड़क पर पड़े पेड़ों को हटाने के दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। इससे काफी देर से फंसे यात्रियाें और वाहन चालकाें ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ चंद मिनट ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम बमरारा में आंधी से पेड़ गिरने से अनिल (18) पुत्र नंदकिशोर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया। लेकिन हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed