फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   98 students applied for admission in the third phase

Mahoba News: तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 98 छात्रों ने किया आवेदन

Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
98 students applied for admission in the third phase
महोबा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सत्यापन शुरू हो गया। इस प्रक्रिया में 98 बच्चों के आवेदन हुए हैं। 16 मई को ऑनलाइन लाॅटरी के माध्यम से बच्चों को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवेदन सत्यापित किए जाएंगे। आवेदन की जांच के बाद जो बच्चे पात्र होंगे, उनको 16 मई को ऑनलाइन विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। 23 मई तक अभिभावक अपने बच्चों को आवंटित विद्यालय में प्रवेश करा सकेंगे।
विज्ञापन

आरटीई के जिला समन्वयक शशांक सचान का कहना है कि चार चरणों में प्रवेश होना है। पहले चरण में 85 व दूसरे चरण में 68 बच्चों का प्रवेश पहले ही कराया जा चुका है। अब तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जून माह में चौथे व अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed