फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   9,300 cusecs of water released into the Dhasan again.

Mahoba News: धसान में फिर छोड़ा 9,300 क्यूसेक पानी

Thu, 17 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
9,300 cusecs of water released into the Dhasan again.
फोटो 17 एमएएचपी 08 परिचय-तीन फीट की ऊंचाई में दो फाटक खोलकर लहचूरा बांध से इस तरह निकाला जा रहा
महोबा। लहचूरा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ने पर गुरुवार को दो फाटक खोलकर 9,300 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इस दौरान नदी के आसपास जनपद महोबा व झांसी के 15 गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया। ग्रामीणों को नदी के पास जाने से मना किया गया।
विज्ञापन

लहचूरा में जनपद झांसी के सपरार बांध और टीकमगढ़ जिले में स्थित बानसुजारा बांध से छोड़ा गया पानी आ रहा है। बांध पहले से ही पूरी तरह लबालब है। न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर व अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख दो फाटक तीन फीट की ऊंचाई से खोलकर 9,300 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

नदी के आसपास स्थित महोबा के काशीपुरा, धरवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया और झांसी जिले के लहचूरा, बरौडा, असपुरा, झारखंड व सुजातपुरा गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है। साथ ही बांध से धसान मुख्य कैनाल में भी 200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह लबालब है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed