फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   झमाझम बारिश से नाले नालियां उफनाए, जनजीवन अस्त व्यस्त

झमाझम बारिश से नाले नालियां उफनाए, जनजीवन अस्त व्यस्त

Tue, 07 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से नाले नालियां उफनाए, जनजीवन अस्त व्यस्त
महोबा। जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से नाले नालियां उफना गए, जिससे सड़कों में पानी भर गया। जगह जगह जलभराव के चलते आवागमन बाधित रहा। बारिश से जहां मौसम खुशगवार हो गया वहीं किसानों ने राहत की सांस ली। एक पखवारा से बारिश न होने के कारण सूख रही खरीफ की फसल भी लहलहाने लगी। जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से जिले में बारिश न होने से गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। मंगलवार को सुबह 6 बजे हुई बारिश के बाद शाम को 4.30 बजे आधा घंटा हुई तेज बारिश से सड़कों और गलियों में जगह जगह पानी भर गया। कच्चे मार्गों में पानी भर जाने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कीचड़ युक्त मार्ग हो जाने से आवागमन में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा एक घंटे हुई रिमझिम बारिश के चलते लोग रेनकोट पहनकर निकले।
विज्ञापन

एक पखवारे बाद बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। सूख रही खरीफ फसल को नई जान मिल गई है। शेखूनगर, रजानगर में कच्ची सड़कें होने से जलभराव के चलते लोगों का घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में हुई एक घंटे जोरदार बारिश के चलते जगह जगह जलभराव से लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झमाझम बारिश से नाले नालियां उफनाए, जनजीवन अस्त व्यस्त
-गर्मी से जूझ रहे लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed