{"_id":"5b5373514f1c1ba61f8b464a","slug":"91532195665-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग से डेढ़ लाख की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग से डेढ़ लाख की गृहस्थी राख
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कबरई महोबा। कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेकनगर में शुक्रवार की रात एक मकान में लगी आग से हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। मोहल्लेवासियों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना में कच्चा मकान व गृहस्थी जल जाने से पीड़ित परिवार परेशान है।
मोहल्ला विवेकनगर निवासी जियालाल कुशवाहा शुक्रवार की रात करीब 10 बजे परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। तभी मकान में जल रहा दीपक कपड़ों में गिर गया, जिससे आग लग गई। आग की लपटे और धुएं का गुबार भरने पर परिजन जाग गए और किसी तरह बाहर निकल अपनी जान बचाई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक मकान में रखा पांच क्विंटल गेहूं, 80 किलो लाही समेत अन्य खाद्यान्न सामग्री, गृहस्थी व कच्चा मकान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना में डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग को दी है।
मकान में लगी आग से डेढ़ लाख की गृहस्थी राख
दीपक गिरने से लगी आग, एकजुट ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू