{"_id":"5e9dc6658ebc3ed53f630609","slug":"9-havy-wahan-seez-mahoba-news-knp556191930","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ भारी वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ भारी वाहन सीज
विज्ञापन
हाईवे में खड़े सीज किए गए डंफर
- फोटो : MAHOBA
कबरई/खन्ना। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने नौ भारी वाहनों को सीज कर दिया। शासन के आदेश के बाद भी वाहनों को सीज किए जाने से क्रशर मंडी संचालकों में नाराजगी है।
उत्तर प्रदेश शासन ने दो दिन पहले खनिज आधारित उद्योगों को चालू करने और खनिज परिवहन करने के आदेश जारी किए थे। सचिव के आदेश के बाद से सोमवार को ट्रक संचालक रॉयल्टी के साथ गिट्टी लादकर कानपुर की तरफ जा रहे थे। तभी खनिज बैरियर के पास कबरई पुलिस ने आधा दर्जन ट्रक और डंपरों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया। खनिज अधिकारी बीपी यादव का कहना है डीएम द्वारा अब अलग से खनिज परिवहन के लिए आदेश जारी कराया जा रहा है।
खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार द्वारा रात में मिट्टी डाली जा रही थी। इसकी खबर लगने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुुनील कुमार शुक्ला ने मिट्टी से भरे तीनों ट्रकों को सीज कर दिया। चालक किशना, प्रीतम वर्मा और दुर्गा प्रसाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन का जिले में पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों का चालान कर 2,350 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही लोगों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। संवाद