फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   8,800 cusecs of water released from Lahchura Dam; alert issued for 15 villages

Mahoba News: लहचूरा बांध से छोड़ा 8,800 क्यूसेक पानी, 15 गांवों में अलर्ट

Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
8,800 cusecs of water released from Lahchura Dam; alert issued for 15 villages
फोटो 04 एमएएचपी 17 परिचय-यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध के फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा अतिर
-जनपद झांसी के बांधों से छोड़ा जा रहा पानी आने से बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन

-नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर जारी किया गया अलर्ट
फोटो 04 एमएएचपी 17 परिचय-यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध के फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हालात को देखते हुए बांध के दो फाटक खोलकर 24 घंटे में 8,800 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इससे नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा व झांसी के 15 गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया। साथ ही ग्रामीणों को नदी के पास जाने से मना किया गया।

लहचूरा बांध पहले से ही पूरी तरह लबालब है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। झांसी जिले के बांधों से छोड़ा जा रहा पानी लहचूरा में आ रहा है। बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख दो फाटक दो फीट की ऊंचाई से खोलकर 24 घंटे में 8,800 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा के काशीपुरा, धरवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया और झांसी जिले के लहचूरा, बरौडा, असपुरा, झारखंड व सुजातपुर गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है। धसान नदी जनपद हमीरपुर से गुजरी बेतवा नदी में मिलती है। इससे यह पानी बेतवा नदी में पहुंचेगा। ऐसे में बेतवा नदी का भी जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह लबालब है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed