फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   6.52 crore bypass ready, vehicular movement from today

Mahoba News: 6.52 करोड़ का उपमार्ग तैयार, आज से वाहनों की आवाजाही

Sat, 18 Oct 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 18 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
6.52 crore bypass ready, vehicular movement from today
फोटो 17 एमएएचपी 06 परिचय-महोबा रेलवे स्टेशन के पास बनकर तैयार इस उपमार्ग से अब गुजरेंगे वाहन। स
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल ने महोबावासियों को धनतेरस पर बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे की ओर से 6.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराए गए उपमार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। उपमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शनिवार से शुरू हो जाएगी। प्रतिदिन उपमार्ग से एक हजार से अधिक वाहन गुजरेंगे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

करीब 15 साल पहले खजुराहो रेल लाइन का संचालन शुरू हुआ था। तब महोबा रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिला था। ट्रेनों व यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे की ओर से महोबा रेलवे स्टेशन के यार्ड का विस्तार किया गया था। तब महोबा-चरखारी मार्ग पर स्टेशन के निकट रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर दिया था। उसके स्थान पर करीब एक किमी दूर संत जोसफ्स स्कूल के पीछे अंडरपास का निर्माण कराया गया। अंडरपास में आए दिन पानी का भराव होने से लोगों को परेशानी होती थी। साथ ही शहर के फतेहपुर बजरिया, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग, पान अनुसंधान केंद्र, चरखारी की ओर आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को एक किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। लोगों की इस समस्या के समाधान के लिए दो साल पहले स्टेशन के निकट ही उपमार्ग तैयार का प्रस्ताव तैयार हुआ था। रेलवे की ओर से काम शुरू कराया गया। अब यह काम पूरा हो गया है। 18 अक्तूबर यानी शनिवार को दोपहर 12 बजे से जनता के उपयोग के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
310 मीटर लंबा, सात मीटर चौड़ा है उपमार्ग
महोबा। रेलवे स्टेशन के निकट बनाया गया उपमार्ग लगभग 310 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा है। यह उपमार्ग पूर्व में बने सब-वे संख्या 429 के समानांतर सीधे सड़क संरेखण पर निर्मित किया गया है। जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को करीब एक किलोमीटर कम दूरी तय करनी होगी। इससे महोबा शहर के स्थानीय निवासियों और यात्रियों को आने-जाने के लिए दो सुगम विकल्प मिलेंगे और वाहनों का संचालन निर्बाध रूप से संभव होगा। नई सुविधा से यातायात सुरक्षा व समय की बचत होगी। यह पहल धनतेरस पर नागरिकों के लिए झांसी मंडल का एक बड़ा उपहार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


झांसी रेल मंडल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है। महोबा का यह नया सीमित ऊंचाई उपमार्ग स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है। यह क्षेत्रीय यातायात को और अधिक सुगम बनाएगा। हमारा लक्ष्य है कि भविष्य में भी ऐसी परियोजनाओं के माध्यम से जनता को आधुनिक व सुरक्षित सुविधाएं प्रदान की जाए। -अनिरुद्ध कुमार, रेल प्रबंधक, मंडल झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed