{"_id":"6ab809da98927371800bbbae","slug":"62000-cusecs-of-water-was-released-from-lahchura-and-48000-cusecs-from-urmil-dam-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129134-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लहचूरा से 62 और उर्मिल बांध से 48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लहचूरा से 62 और उर्मिल बांध से 48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 07 परिचय-यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध के पांच फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा
महोबा/श्रीनगर/महोबकंठ। पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते जनपद के बांधों के जलस्तर में खासी बढ़ोतरी हुई है। सिंचाई विभाग की ओर से बांधों पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। इस दौरान लहचूरा बांध से 62,100 क्यूसेक और उर्मिल बांध से 48000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया।
दो दिन से हो रही बारिश से जनपद के अर्जुन, कबरई, चंद्रावल, उर्मिल, लहचूरा आदि बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध शत-प्रतिशत भरा है। अर्जुन बांध में 99.23 फीसदी, चंद्रावल में 97.08 फीसदी, कबरई में 81.92 फीसदी, मझगवां में 99.23 फीसदी, उर्मिल में 97.15 फीसदी, क्योलारी में 99.70 फीसदी व रतौली बांध में 82.75 फीसदी पानी है। शनिवार को अर्जुन बांध से 6,825, चंद्रावल बांध से 6,000 और कबरई व रतौली बांध से 300-300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
वहीं जनपद झांसी के सपरार और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बानसुजारा बांध से पानी आने से यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में बांध के छह गेट छह फीट की ऊंचाई से खोलकर 62,100 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। धसान नदी के आसपास स्थित महोबा के काशीपुरा, धरवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया और झांसी जिले के लहचूरा, बरौडा, असपुरा, झारखंड व सुजातपुरा गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना कि बांध की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर संवाद के अनुसार यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान पर आ गया है। हालात को देखते हुए सिंचाई विभाग ने बांध के पांच फाटक एक-एक मीटर ऊंचाई से खोलकर 48 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया। साथ ही उर्मिल नदी के किनारे बसे मध्य प्रदेश के भिरोटा, मलका, ऊजरा और जनपद महोबा के फुटेरा, इमलिया, अतरारमाफ, कैमाहा, डिगरिया, सिजरिया, ढिकवाहा, ज्योरइया आदि गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
सहायक अभियंता शिव वर्मा का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाके में हो रही बारिश से उर्मिल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण बांध के फाटक खोलने पड़े। महोबकंठ संवाद के अनुसार जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर क्योलारी नदी के फाटक खोलकर 1,172 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
फाटक खुलने से उमरई गांव के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। जेई अंकित यादव ने बताया कि बांध के चार फाटकों को खोला गया है। एसडीएम कुलपहाड़ आदेश सिंह सेंगर को इसकी सूचना दी गई है।