{"_id":"673e2727f58405d84f0d37a2","slug":"60-bags-of-dap-going-for-black-marketing-caught-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-110507-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कालाबाजारी के लिए जा रही 60 बोरी डीएपी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कालाबाजारी के लिए जा रही 60 बोरी डीएपी पकड़ी
Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में डीएपी की मारामारी के बीच खाद की कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ है। उत्तर प्रदेश की खाद को पिकअप में भरकर मध्यप्रदेश ले जा रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया।
चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले थाना महोबकंठ के चौका गांव में नकली डीएपी बनाने का भंडाफोड़ हुआ था। कोतवाली कुलपहाड़ के बेलाताल मार्ग में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की।
पिकअप में खाद की बोरियां पाई गईं। खाद के विषय में चालक कोई जानकारी नहीं दे सका। तब पिकअप को कोतवाली कुलपहाड़ में खड़ा कराते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उप कृषि निदेशक डाॅ. अभय कुमार सिंह यादव ने खाद की जांच की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिकअप से 60 बोरी खाद बरामद हुई है। खाद नकली नहीं है बल्कि यहां की खाद को मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। खाद कहां से आई, इसकी जांच कराई जा रही है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दी गई है। (संवाद)