फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   550 people were given relief packages socialist

550 लोगों को बांटे गए समाजवादी राहत पैकेट

Thu, 02 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Thu, 02 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
550 people were given relief packages socialist
राहत पैकेट बांटते नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला
जिले में गरीबों को समाजवादी राहत पैकेट वितरण कार्यक्रम का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। तहसील परिसर में बुधवार को समाजवादी राहत पैकेट पाने के लिए अंत्योदय कार्ड धारकों की भारी भीड़  जुटी। जिसमें करीब 550 से ज्यादा लोगों को राहत पैकेट वितरित किए गए। राहत पैकेट पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में सूखे के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 31 मई को महोबा में समाजवादी राहत पैकेट अपने हाथों से वितरित कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई थी। अब समाजवादी राहत पैकेट की दूसरी किस्त बुधवार को तहसील परिसर में तहसीलदार कबरई कर्मवीर सिंह की देखरेख में वितरित की गई।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो देर शाम तक चलती रही। वितरण दौरान भारी भीड़ जुटने से अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में अधिकारियों ने व्यवस्थाएं बेहतर कर राशन सामग्री का वितरण कराया। इस दफा राहत पैकेट में हल्दी, चावल, नमक, चीनी अतिरिक्त वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह समाजवादी राहत पैकेट में 50 किलो का वजन था। इस दफा वजन 62 किलो हो जाने से अंत्योदय कार्ड धारक राहत सामग्री का पैकेट उठा तक नहीं सके। कुछ लोग साइकिल में ले गए वहीं ज्यादातर लोग रिक्शा और आटो में लादकर राहत पैकेट घर ले गए। जिससे सारा दिन रिक्शा चालकों की बल्ले बल्ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed