{"_id":"5c3a2e5cbdec2273542079ea","slug":"51547316828-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पॉस मशीनें न चलने से खाद्यान्न के लिए भटक रहे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पॉस मशीनें न चलने से खाद्यान्न के लिए भटक रहे कार्डधारक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। चार दिन से ई-पॉस मशीनें न चलने से राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न सामग्री नहीं मिल रही है, जिससे त्योहार के मौके पर भी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल और मिट्टी का तेल न मिलने से उनमें खासा आक्रोश पनप रहा है। कई दिनों से कोटेदारों के चक्कर काट रहे। ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। कस्बा बेेलाताल निवासी रामचरण, गनेेश प्रसाद, हीरालाल, रामदेवी, आशारानी, चंदन सिंह, करोड़ी लाल, रामकुमार सहित तमाम ग्रामीणों ने बताया कि वह कोटेदारों के यहां पिछले कई दिनों से राशन सामग्री पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन ई-पॉस मशीनों में अंगूठा लगाने के बाद भी मशीनें काम नहीं कर रही है, जिससे कोटेदार घंटों दुकानों में बैठकर बैरंग लौट जाते हैैं।
14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व है। पर्व के दो दिन शेष रह जाने के बाद भी ई-पॉस मशीनों के काम न करने से कार्डधारकों को राशन सामग्री नहीं मिल रही है। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि ग्रामीणांचलों में कभी-कभार नेटवर्क की समस्या के कारण नेट नहीं आता है। इस कारण दिक्कत होती है लेकिन सभी त्योहार से पहले राशन वितरण कराने की व्यवस्था कराई जाएगी।
ई-पॉस मशीनें फेल, नहीं बंटा आनाज
-त्योहार करीब, नहीं मिल रही राशन सामग्री