फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सपा सरकार में हावी रहा परिवारवाद-केंद्रीय मंत्री

सपा सरकार में हावी रहा परिवारवाद-केंद्रीय मंत्री

Sun, 06 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सपा सरकार में हावी रहा परिवारवाद-केंद्रीय मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखारी महोबा। राज्य सरकार में खाद्य ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौैरी ने कहा कि भारत सरकार जल्द ही अन्ना जानवरों से निजात दिलाने के लिए गौशालाओं की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसानों के सहयोग की जरूरत है। कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ सत्ता की लोभी रही। सपा सरकार में भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया। भाजपा शासन में छोटे से कार्यकर्ता पर भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

केंद्रीय मंत्री रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर सभागार में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होेंने कहा कि हमारे विधायक भाजपा के लिए समर्पित हैं। विधायक चरखारी ने जो हमें मांग पत्र दिया है, उन समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरखारी बुंदेलखंड का कश्मीर है नहीं लेकिन भाजपा सरकार में चरखारी को बुंदेलखंड का कश्मीर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 1951 में जनसंघ का गठन किया था और कश्मीर में हिंदुस्तान में दूसरा झंडा नहीं चले का नारा दिया था और इसकी लड़ाई भी लड़ी थी। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने चाय बेचने वाले को पीएम और गरीब परिवार के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया है। अब देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। विकास तेजी से हो रहा है। भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि मंडी में गौशालाएं बनाई जाएं। इस मौके पर कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अनूप श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, महेंद्र गुरुदेव, प्रदीप पंसारी, अनुज शर्मा, योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर , कबरई में पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed