फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   50 villages from the burning of underground cables

भूमिगत केबिल के जल जाने से 50 गांव की बत्ती गुल

Sat, 06 Jul 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
50 villages from the burning of underground cables
श्रीगनर (महोबा)। महोबा-छतरपुर मार्ग पर भूमिगत बिजली केबल फुंक जाने से 50 गांव अंधेरे में डूब गए। 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पठा बिजली सबस्टेशन से श्रीनगर फीडर के लिए भूमिगत बिजली केबल बिछाई गई हैं। हाईवे में रेलवे ओवरब्रिज के पास केबल फुंक जाने से शुक्रवार को पूरी रात पलका, बसौरा, महानपुरा, चांदों, चंद्रपुरा, सिजहरी, तिंदौली, सिलारपुरा, मामना, मुढ़हरा, बरा, भंडरा, मवई, सिजवाहा, श्रीनगर, ज्यौरइया, सिजरिया, डिगरिया, ननौरा, लुहेड़ी सहित 50 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। 24 घंटे बाद भी बिजली विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त नहीं कर सकी। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। शुक्रवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे लोगों को गेहूं पिसाने के लिए महोबा शहर में जाना पड़ रहा है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। श्रीनगर की बिजली आपूर्ति ठप रहने से फिल्टर प्लांट काम नहीं कर रहा। जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

15 दिन में 5 बार फुंकी केबल
एक पखवारे में रेलवे पुल के पास पांच बार केबल फुंकने से ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति खासा गुस्सा है। केबल फुंकने से दो-दो दिन तक आपूर्ति ठप रहती है। इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी केबल जोड़ने के नाम पर रस्म अदायगी करते है। जिससे चंद दिनों बाद भूमिगत केबल फुंक जाती है। उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed