{"_id":"6568ccbc2d4afe1a470e9778","slug":"42-villages-lost-electricity-for-16-hours-due-to-storm-and-rain-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3164-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आंधी-बारिश से 16 घंटे गुल रही 42 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आंधी-बारिश से 16 घंटे गुल रही 42 गांवों की बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। तेज हवाओं के साथ बुधवार की रात हुई बारिश से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। पावर हाउस श्रीनगर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से 42 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात कर्मचारी फाल्ट ढूंढ़ते रहे। गुरुवार की दोपहर 16 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
श्रीनगर फीडर से सिजहरी, ननौरा, पिपरामाफ, लुहेड़ी, सलारपुर, कैमाहा, पलका, मिरतला समेत 42 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। रात करीब 12 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और बिजली खंभों में लगी इंसुलेटर फुंक गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन बारिश व बूंदाबांदी होने के चलते सफलता नहीं मिल सकी। शाम चार बजे बिजली लाइन का तार और फाल्ट दुरुस्त किया गया।
तब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि बारिश के कारण लाइन में खराबी आई थी। इसके बाद केबल बॉक्स में भी फाल्ट हो गया। जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।