{"_id":"5c7825dbbdec227f1c76ca39","slug":"41551377883-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमौरा पहाड़ मार्ग में मिला अवैध विस्फोटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमौरा पहाड़ मार्ग में मिला अवैध विस्फोटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमौरा पहाड़ मार्ग में मिला अवैध विस्फोटक
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमौरा पहाड़ के ऊपर जाने वाले रास्ते से पुलिस ने अवैध विस्फोटक बरामद किया है। यह सामग्री पहाड़ में खनन के दौरान प्रयोग की जाती है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के एसआई मुबीन अली को सूचना मिली कि एक युवक कागज के गत्ते में अवैध विस्फोटक लेकर पहाड़ की ओर जा रहा था। तभी एसआई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन आरोपी विस्फोटक सामग्री रास्ते में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने कागज के गत्ते से तीन जिलेटिन छड़े बरामद की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ब्यूरो